भाजपा पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार :त्रिवेंद्र

काशीपुर । रामनगर में शादी समारोह में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।
शुक्रवार को मंडी गेस्ट हाउस में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है इसलिए वह अब मुख्यमंत्री की दौड़ से वह बाहर हैं, बाकी पार्टी हाईकमान का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

उन्होंने कहा कि एक हवा उड़ाई जा रही है, कि निर्दलीय विधायक भी बन रहे हैं, लेकिन यह सही नहीं है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्रीय पाॢटयों को ही महत्व दिया है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है, इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए जो एक मिथक है कि सरकार हर पांच साल बाद दूसरी पाॢटयों की बनती है, वह मिथक भी इस बार टूट जाएगा।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, गुरङ्क्षवदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, लविश अरोरा, पार्षद अनिल कुमार, नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू, वीरेंद्र चौहान, प्रसाद मंडित आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.