हरीश रावत के खिलाफ काम करने वाले तीन कांग्रेस निकाले

हल्द्वानी । पूर्व सीएम हरीश रावत की लालकुआं विस में पार्टी विरोधी काम करने के कारण न्याय पंचायत अध्यक्ष भगवान सिंह संभल, जिला उपाध्यक्ष भूपाल सिंह संभल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया है।

यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने दी। ब्लाक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने कहा कि इन तीनों पदाधिकारियों पर रावत के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था। जांच में यह बात भी साबित हुई है। सूत्रों के अनुसार इन सभी लोगों ने कांग्रेस बागी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी के पक्ष में काम किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.