पूर्व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। इंडियन ओवरसीज बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के 24 वें त्रिवार्षिक महासम्मेलन में उत्तराखंड के राजकुमार ठाकुरी निवासी डोईवाला, देहरादून को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष (North) एवं यशपाल सिंह राणा निवासी, देहरादून को सहायक महासचिव-देहरादून क्षेत्र के पद पर मनोनीत किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हार्दिक बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि दोनों पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की तथा देवभूमि उत्तराखंड को बैंकिंग क्षेत्र में और मजबूत करने पर चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.