After Header-1

धामी की अगुआई में बांटे गए रुपए और शराब, हरीश रावत ने लगाया आरोप

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा  के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आम जनता के बीच पैसे और शराब बांटी और इसके जरिए वोटर को प्रभावित करने की कोशिश की है।

राज्य में चल रहे मतदान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में कांग्रेस की तरफ से सीएम के दावेदार माने जाने वाले हरीश रावत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने पाप करने की कोशिश की और बीजेपी के नेताओं ने आम जनता के बीच पैसे और शराब को बांटा है।

इसके जरिए वह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। रावत ने कहा कि चुनाव आयोग से इस बारे में पार्टी ने शिकायत की है। वहीं रावत ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर दिल्ली से 100 करोड़ रुपये भेजे गए हैं और कांग्रेस की जांच की तो पता चला कि बीजेपी विधायक और प्रत्याशी लोगों के बीच पैसे बांट रहे हैं। रावत ने कहा कि राज्य में जो भी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है उसका नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम कर रही है।

रावत ने कहा कि बीजेपी के पास जवाब नहीं है और अगर चुनाव आयोग इस पर सख्त कार्रवाई करता है तो बीजेपी के प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यवाही होती और एक दर्जन से ज्यादा बीजेपी उम्मीदवार अयोग्य करार दिए जाएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.