गोवा में थम गया विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम गया। राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार समाप्त करना होता है। कोरोना वायर और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से प्रारम्भ में राज्य में चुनाव प्रचार धीमा था, लेकिन मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही चुनाव प्रचार ने धीरे-धीरे इसने गति पकड़ ली।

गोवा में भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए चुनाव एक अग्नि परीक्षा है। पार्टी ने राज्य की विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने जहां 37 उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं जीएफपी ने तीन उम्मीदवार खड़े किये हैं।

पढ़ें-पंजाब के चुनावी माहौल में राजनीतिक तापमान चढ़ा

राज्य में आम आदमी पार्टी भी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने राज्य की 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया है। शिव सेना राज्य की 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि इसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा है।

पढ़ें-पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले-भारत को राष्ट्र…

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम,  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे और केजरीवाल जैसे दिग्गज नेताओं ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और जनता से वोट मांगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.