प्रियंका ने प्रधानमंत्री से किया सवाल- कब तक असल मुद्दों से जनता को भटकाया जायेगा

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का युवा पीड़ा में है, आखिर कब तक असल मुद्दों से जनता को भटकाया जायेगा।

पढ़ें-बचेगा या टूटेगा नमो मैजिक का तिलस्म!

बेरोजगारी के कारण युवाओं की आत्महत्या के  मामलों में पिछले छह साल में इजाफा हुआ है।बेरोजगारी के कारण युवाओं की आत्महत्या के मामलों में तेजी से उछाल आने की बात उजागर की गयी है।

पढ़ें-IPL-2022 खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने15.25 करोड़ में खरदा

वाड्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले छह सालों में बेरोजगारी से आत्महत्या करने वालों की संख्या 60 प्रतिशत बढ़ गयी है। 2018-20 के बीच में बेरोजगारी के चलते देश में हर दिन औसतन 12 लोगों ने आत्महत्या की।

पढ़ें-गृहमंत्री ने बोला कांग्रेस पर हमला,कांग्रेस कर रही है तुष्टिकरण की राजनीति

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, मोदी जी 70 सालों की रट छोड़कर असल मुद्दों पर बात करिए। युवा पीड़ा में हैं, कब तक असल मुद्दों से भटकाएंगे। उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भी इस रिपोर्ट के हवाले से बेरोजगारों की आत्महत्या के मामलों में इजाफा होने पर चिंता जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नसीहत दी है कि वे देशहित में अहंकार को त्याग कर सच्चाई से मुंह न फेरे।

पढ़ें-Mouni Roy ने सोशल मीडिया का बढ़ाया तापमान,मोनोकिनी में कि है फोटो शेयर

Leave A Reply

Your email address will not be published.