भाजपा के बागी टीका की धमक से सियासत में खलबली

गोपेश्वर। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी टीका प्रसाद मैखुरी की धमक से भाजपा तथा कांग्रेस में खलबली मची है।
दरअसल कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा से जुड़े रहे टीका प्रसाद मैखुरी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय ताल ठोक दी है। विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवों में मिल रहे समर्थन के चलते मैखुरी की धमक से भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।

हालांकि 2017 के चुनाव में मोदी लहर में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने शानदार सफलता हासिल की थी। इस बार उनका टिकट काट कर 2012 के भाजपा के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल पर भाजपा ने दांव चला है। हालांकि 2002 में मौजूदा विधायक नेगी ने कांग्रेस का टिकट छिनने के बाद एनसीपी से चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दिया था।

2012 के चुनाव में उन्होने निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में खलबली पैदा कर दी थी। हालांकि तब वह मात्र कुछ मतों से ही पिछड़ गए थे। 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे पर उनकी मुराद पूरी हो गई थी। इस बार भाजपा से जुड़े टीका प्रसाद मैखुरी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय ताल ठोक दी है।

इसके चलते कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव दिलचस्प बन गया है। कांग्रेस ने मुकेश नेगी को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने अनिल नौटियाल पर दांव चला है। इस सीट पर उक्रांद के उमेश खंडूड़ी, सीपीआई माले के इेंश मैखुरी भी चुनाव को रोचक बना रहे हैं। आम आदमी पार्टी की दस्तक भी कर्णप्रयाग की सियासी फिजाओं में बनी हुई है।

इस सबके बावजूद भाजपा के बागी टीका प्रसाद मैखुरी ने निर्दलीय चुनावी रण में कूद कर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा कर रख दी है। वर्षों से भाजपा से जुड़े रहने और विधान सभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से गांव गांव चली आ रही सक्रियता के चलते टीका प्रसाद मैखुरी को समर्थन मिलता जा रहा है।

इसके चलते कर्णप्रयाग सीट का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। इसके चलते कर्णप्रयाग सीट पर मुकाबला कांटे का बन गया है। उनका कहना है कि वह लगातार भाजपा के लिए समर्पित रहे। वर्षों से वह उम्मीदवार बनाने की उम्मीदवार बनाने की गुहार लगाते रहे किंतु उनकी एक न सुनी गई। अब जनता की अदालत में ही फैसला होगा।

उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन उन्हें मिलता जा रहा है। इसलिए वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। कहा कि वह कोई वोट कटवा नहीं हैं। उन्होंने चुनाव में जीत की ठानी है और जनता के सहयोग से उनकी मुराद पूरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.