तो क्या गजराज मान जाएंगे, त्रिवेंद्र पहुंचे मान-मनौव्वल करने

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा सीट से गजराज बिष्ट के नामांकन के बाद भाजपा टीम में टेंशन पैदा हो गया है। आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गजराज बिष्ट से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि वह उन्हें नामांकन वापस करने हेतु मनाने की कोशिश करेंगे।

टिकट ना मिलने की वजह से गजराज बिष्ट ने निर्दलीय मैदान पर उतरने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जनसंवाद में मौजूदा विधायक बंशीधर भगत पर भी निशाना साधा और खुद के स्वार्थ के लिए कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

गजराज सिंह बिष्ट लंबे वक्त से कालाढूंगी विधानसभा में सक्रिय हैं । इसे देखते हुए भाजपा उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.