After Header-1

सीबीएसई ने 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा का विवादित हिस्सा हटाया,  परीक्षार्थी को मिलेंगे पूरे नंबर

नयी दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर पेपर के पहले टर्म की परीक्षा के विवादित हिस्से को हटा दिया है और सभी छात्रों को उस पैसेज के लिए पूरे नंबर देने का ऐलान किया है।

सीबीएसई ने बयान जारी कर कहा है कि 11 दिसंबर को हुई अंग्रेजी के पहले टर्म की परीक्षा में प्रश्न पत्र के एक सेट को बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं तैयार किया गया था।

इसलिए यह तय किया गया है कि पैसेज नंबर 1 और इससे जुड़े सवालों को जेएसके/1 सीरीज वाले प्रश्न पत्र से हटाया जाता है।

सीबीएसई ने आज एक सर्कुलर जारी किया है उसके मुताबिक उसने माना है कि ’10वीं क्लास के फर्स्ट टर्म परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर पेपर के एक सेट में प्रश्न पत्र बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं तैयार किए गए थे।

इस आधार पर और स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक के आधार पर इस मामले को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी के पास भेजा गया। वहां से जो सिफारिश की गई है, उसके आधार पर यह फैसला लिया गया है कि पैसेज नंबर-1 और इसके सवालों को प्रश्न पत्र सीरीज जेएसके/1 को ड्रॉप किया जाता है। इस पैसेज के लिए सभी संबंधित छात्रों को पूरे नंबर दिए जाएंगे।

यही नहीं सीबीएसई ने कहा है कि ‘एकरूपता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 10वीं क्लास के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर के प्रश्न पत्र के सभी सेटों के लिए छात्रों को पैसेज नंबर-1 के लिए पूरे नंबर दिए जाएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.