आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला,2 जवान शहीद

श्रीनगर : आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। फायरिंग की इस घटना में 2 जवान शहीद हो गये। वहीं 12 जवान घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह हमला श्रीनगर के जेवन इलाके में जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर किया गया। सभी घायलों को आर्मी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हमला के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बस पर फायरिंग की। इससे पहले, आज ही श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.