After Header-1

ओमान सरकार ने भारतीय टीका कोवैक्सीन को दी मंजूरी

नयी दिल्ली। ओमान सरकार ने भारतीय टीका कोवैक्सीन को देश की यात्रा के लिए टीकों की अनुमोदन सूची में शामिल कर लिया है।

यात्रा शुरू करने के कम से कम 14 दिन पहले तक कोवैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले भारतीय यात्री अब क्वारंटीन हुये बिना ओमान की यात्रा कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिये मान्यता देने के संबंध में भारत बॉयोटेक से कुछ और स्पष्टीकरण मांगे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसने इस सप्ताह के अंत तक कोवैक्सीन निर्माता भारत बॉयोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगे हैं।

कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिये मान्यता देने के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह (टीएजी) की बैठक अब तीन नवंबर को होगी।

इस बैठक में कोवैक्सीन के वैश्विक इस्तेमाल के जोखिम-लाभ पर अंतिम रूप से मूल्यांकन किया जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.