बंगाल के राज्यपाल की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।राज्यपाल जगदीप धनखड़ मलेरिया से संक्रमित हैं और बढ़ते बुखार की समस्या को देखते हुए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

जहां पर वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का मलेरिया टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने दिल्ली स्थिति एम्स में भर्ती कराया गया।10 दिवसीय उत्तर बंगाल का दौरा करने के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे।

जहां पर वो पश्चिम बंगाल के आधिकारिक गेस्ट हाउस बंग भवन में ठहरे हुए हैं और यहीं पर उन्हें बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद शनिवार को खून की जांच की गई थी, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.