After Header-1

उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति का पुतला फूंका

सीएम से तीन दिन के भीतर स्थिति साफ करने की लगाईं गुहार

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव की स्थिति साफ नहीं होने से गुस्साए छात्रनेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति का पुतला फूंका।

बाद में सीएम पुष्कर सिंह धामी को परिसर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तीन दिन के भीतर असमंजस को दूर करने का आग्रह किया है।

शनिवार को एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनावों को स्थिति स्पष्ट नहीं होने गुस्साए विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री एवं कुलपति का पुतला फूंका। साथ ही विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष का इजहार किया।

इसके बाद परिसर प्रशासन के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में छात्रनेताओं ने तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्येक कालेज की तिथि तय की जाए और चुनाव का आयोजन कालेज प्रशासन कराए।

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थिति स्पष्ट ना होने की दशा में युवा समुदाय, अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों, प्रत्येक राजनीतिक सभाओं और कार्यक्रमों का पूर्णत: विरोध करेगा। साथह ही प्रत्येक परिसर प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन की शुरूआत करेगा। जिसमें हुई किसी भी घटना की पूर्ण जिम्मेदारी परिसर प्रशासन और राज्य प्रशासन की होगी।

पुतला फूंकने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कमल नेगी, आशीष जोशी, वरुण कपकोटी व अन्य कार्यकर्ता, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से संजू सिंह, राहुल अधिकारी, गोपाल भट्ट व अन्य कार्यकर्ता, आर्यन छात्र संगठन से उज्ज्वल जोशी, नवीन नेगी व अन्य कार्यकर्ता, येलो आर्मी से दीपक कनवाल, चंदन बहुगुणा व अन्य कार्यकर्ता, गोल्डन बयस से गोपाल मेर,विशाल कनवाल व अन्य कार्यकर्ता,अभिषेक बनौला, मनोज कुमार, दिव्या जोशी, पंकज कनवाल, गौरव भंडारी, पुनीत प्रभात आदि लोग मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.