हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल और प्रियंका गांधी

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुलाकात की ।राहुल और प्रियंका  मुलाकात ने  हरसंभव मदद का वादा भी किया।प्रियंका को सीतापुर के अतिथि गृह में हिरासत में रखा गया था।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता किसान के चौखड़ा फार्म स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से बात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.