फिर महंगी हुई रसोई गैस, प्रति सिलेंडर 15 रुपये की वृद्धि

नयी दिल्ली । रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी।तेल कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जारी अधिसूचना के अनुसार, गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इससे पहले 01 अक्टूबर को केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे।

पिछले एक साल में रसोई गैस 305.50 रुपये तक महंगा हो चुका है। इस वर्ष 01 सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी रसोई गेस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 17 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.