लखीमपुर मामला : अमित शाह से मिले अजय मिश्रा, दी सफाई

नयी दिल्ली : लखीमपुर मामले को लेकर गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा दिल्ली पहुंच कर गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाक़ात की है। मिश्रा ने मुलाकात के दौरान इस घटना के बारे में अपनी ओर से सफाई पेश की।

लखीमपुर में किसानों को जीप से कुचलने के मामले में मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपों के कठघरे में खड़ा किये जाने के बाद आशीष के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इस घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है और वह  मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहा है तथा उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.