After Header-1

दिल्ली से घर लौटे हिम्मत सिंह का लात-घूंसों से हुआ स्वागत

मां-बेटे ने मिलकर पिता को किया लहूलुहान, लगे 36 टांके पीड़ित व्यक्ति ने राजस्व उप निरीक्षक को दी तहरीर, दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग

रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के गड़हल गांव में एक परिवार के बीच हुए आपसी  झगड़े में पिता को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित व्यक्ति के सिर पर 36 टांके लगे हैं, जबकि  शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति ने राजस्व उप निरीक्षक चोपड़ा को तहरीर देते हुए अपनी पत्नी, बेटे व अन्य दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
राजस्व उप निरीक्षक को दी तहरीर में गड़गिल गांव के हिम्मत सिंह पुत्र गजपाल सिंह ने बताया कि एक सितम्बर की सांय को वे दिल्ली से अपने गांव पहुंचे थे। दिल्ली में प्राइवेट  कंपनी में ड्राइवर की नौकरी कर रहे हैं। घर पहुंचने के बाद उनके पुत्र चन्द्रशेखर, पत्नी शारदा देवी, छोटे भाई की पत्नी रेखा देवी व भतीजी रिया ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
उन्हें लात-घूंसों से मारा गया। यहां तक कि हथौड़े से सिर पर वार किये गये। उनके परिवार जनों ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वे वहां से भाग गये और जिला चिकित्सालय में अपना ईलाज करवाया। घटना में उनके सिर पर 36 टांके लगे हैं, जबकि शरीर के अन्य  हिस्सों पर भी काफी चोटें आई हुई हैं, जिसका वे मेडिकल करा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र कोई काम नहीं करता है। उसकी गतिविधियों का भी उन्हें कोई पता नहीं है। हरिद्वार में रहकर हर महीने घर आकर पैसों की मांग करता है और उनकी पत्नी भी उसे पैसे ही मांगती रहती है। पैसों का हिसाब पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जहां उन्हें जो भी पैसा मिलता है, वे उसे घर भेज देते है। बावजूद इसके उनकी पत्नी और बेटा उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। जब भी वे घर आते हैं, उनके साथ मारपीट की जाती है। जब कभी लडक़े को रोजगार के लिए कहा गया तो वह साफ तौर पर मना कर देता है। किसी तरह से पैंसा जोडक़र उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी करवाई और अब मां-बेटे मारपीट करने में लगे
हुए हैं। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक से मामले में कार्यवाही की मांग की। वहीं राजस्व उप निरीक्षक चोपड़ा अमित सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की ओर से मारपीट की लिखित तहरीर देने के बाद मेडिकल करवाया गया है।
मामले में मां-बेटे को भी बुलाया गया।उनकी ओर से भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गयी है। पीड़ित व्यक्ति के बेटे का कहना है कि उनके पिता नशे की हालत में गांव आये थे और सीढियों सेगिरकर उन्हें चोटे आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसकेविरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.