After Header-1

पॉश कालोनी में मगरमच्छ आने से लोगों में मचा हड़कंप

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर स्थित पॉश कालोनी जुर्स कंट्री में मगरमच्छ आने से लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। पॉश कालोनी जुर्स कंट्री के पीछे राजलोक कॉलोनी के नाले में एक मगरमच्छ आने से कॉलोनी वासियों में दहशत फैल गयी। रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ आने की सूचना कालोनी के लोगों ने वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया और अपने साथ ले गयी। मंगलवार की रात जुर्स कालोनी के पीछे स्थित राजलोक कॉलोनी के नाले में कहीं से एक मगरमच्छ आ गया। कालोनी के पास मगरमच्छ आने से लोगों में दहशत फैल गयी। वहीं मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। मगरमच्छ आने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.