युवा मांगे रोजगार को पदयात्रा शुरू

कोटद्वार। महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड जयहरीखाल के विभिन्न गांव में, युवा मांगे रोजगार, पहाड़ मांगे विकास कार्यक्रम को लेकर पदयत्र का शुभारंभ किया। गुमखाल से सारी तल्ली, सारी मल्ली, ग्राम सभा तिलश्या, देवडाली आदि गांवो में पहुंची। रंजना ने  जगह-जगह बैठकों में कांग्रेस पार्टी के विकास के इतिहास को बताया। इस अवसर पर लोगों नेयुवा मांगे रोजगार ,पहाड़ मांगे विकास पदयात्रा में शिरकत की। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महाराज सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रधान डबल सिंह, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, विक्की रावत, वीरेंद्र रावत,प्रमोद सिंह, सरदार सिंह, पूनम राणा प्रदेश सचिव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने पर यात्रा में भागीदारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.