तीन दिन बाद बरामद हुआ वंदना का शव, परिजन सदमें में

हल्द्वानी । तीन दिन पहले रक्षाबंधन को गौला नदी में बही चोरगलिया निवासी बालिका वंदना का शव बेरीपड़ाव से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से अभी भी पीडि़त परिवार सदमें की स्थिति में है। 
गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन चोरगलिया दानीबंगर निवासी हरीश राम परिवार के साथ अपने ससुराल बच्चीपुर ( मोटाहल्दू) आया था। इस बीच 12 वर्षीय पुत्री वंदना ने पिता से गौला नदी देखने जिद करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हरीश राम वंदना को लेकर गौला नदी के किनारे एक टीले से गौला नदी दिखाने लगा। इस बीच टीला भरभरा कर गौला नदी में समा गया और वंदना तेज बहाव में बह गई।
काफी खोजबीन के बाद अब जाकर वंदन का शव बेरीपड़व गौला गेट के पास से बरामद किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर व उप निरीक्षक चंद शेखर जोशी ने शव बरामद करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। शव बरामद होने से वंदना के परिजन सदमें की स्थिति में आ गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.