4 सितंबर की परिवर्तन रैली के लिए लालकुआं में कांग्रेस का गहन मंथन

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम और रणजीत रावत का हुआ जोरदार स्वागत

लालकुआं। 4 सितंबर को आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। एक बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर जीतराम एवं रणजीत रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐतिहासिक रैली के जरिए जहां भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना है। इससे पहले दोनों कार्यकारी अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया।
मंगलवार को लगभग 4 घंटे चली तैयारी बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, बरेली रोड के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, गौलापार के अध्यक्ष नीरज  रैली,  नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र सिंह खनवाल, एडवोकेट बालम बिष्ट, एनके कपिल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, रवि शंकर तिवारी, ओमप्रकाश अरोड़ा, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, गुरदयाल सिंह मेहरा, शारदा बमेटा, मीना कपिल और मीना रावत सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.