केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर एफआईआर दर्ज

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर पुणे के चतुरश्रिंगी पुलिस स्‍टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर युवा सेना की ओर से दर्ज कराई गई है।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी विवादित बयान दिया था।इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।
नारायण राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में सीएम ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं और इसी संदर्भ में मंत्री ने यह विवादित बयान दिया था।राणे ने रायगढ़ जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं।भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछताछ करते नजर आए थे।अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.