उत्तराखंड विधानसभा में याद किए गए कल्याण सिंह

देहरादून । विधानसभा भवन स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सत्र के प्रथम दिवस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक संजय गुप्ता, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार तथा धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। उन्होंने कहा बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। राष्ट्र व श्रीराम की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.