पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान के 300 लड़ाकों को मार गिराया

काबुल। पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान के 300 लड़ाकों को मार दिया गया है।  तालिबान  पंजशीर पर बड़े हमले की फिराक में था। तालिबान के लड़ाके भारी हथियारों के साथ पंजशीर पर हमला करने पहुंच थे। तालिबान ने चेतावनी दी है कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से अहमद मसूद  की सेनाएं सरेंडर नहीं करेंगी तो उन पर हमला किया जाएगा। हालांकि, अहमद मसूद ने सरेंडर से साफ इनकार कर दिया है और जंग की चुनौती दी है। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान पर रास्ते में घात लगाकर हमला किया।इस हमले में तालिबान के 300 लड़ाकों को मार दिया गया है।तालिबान ने अफगानिस्तान के 33 प्रांतों पर कब्जा कर लिया है। सिर्फ एक पंजशीर प्रांत ही ऐसा है, जहां तालिबान की सत्ता नहीं है। पंजशीर से सटे बगलान प्रांत के अंदराब जिले में बीती रात बड़ी तादाद में तालिबानी लड़ाकों ने हमला किया था।यहां कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले को देखते हुए बगलान के देह-ए-सलाह जिले में विद्रोही लड़ाकों ने जुटना शुरू कर दि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.