झूठ बोलना केजरीवाल की फितरत हैःत्रिवेंद्र रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, झूठ बोलना केजरीवाल की फितरत है।त्रिवेंद्र रावत ने कहा, दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम केजरीवाल ने किया है। रुड़की गंगनहर किनारे आयोजित कार्यक्रम में रावत ने कहा कि पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण असंतुलन के कारण करीब 8 करोड़ लोग बीमार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पौधारोपण की शुरुआत की है। जिसमें पीपल, बरगद, नियम आदि के पौधे लगाए जाएंगे।1 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य है ।रक्तदान का आयोजन भी किया था इसमें युवाओं ने उत्साह दिखाया ।अब सितंबर में रक्तदान की आवश्यकता पड़ सकती है इस स्थिति में सभी युवा पर चढ़कर दान करें। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवालों पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना चेहरा संभाल ले उन्होंने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है ।उत्तराखंड की जनता उनके मंसूबों को जान चुकी है। उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को मान्यता नहीं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.