बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने धर्मशाला में किया सुसाइड

शिमला : बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। वे 53 साल के थे। पुलिस की शुरुआती जांच में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन के मुताबिक, शुरुआती जांच में डिप्रेशन की बात आई है। हालांकि बसरा के सुसाइड करने के असली वजह का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। एक्टर के निधन से उनके फैंस शॉक्ड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिफ बसरा गुरुवार दोपहर पालतू कुत्ते को साथ लेकर टहलने निकले थे। घर आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की रस्सी से ही फंदा लगा लिया। वेअपनी एक विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में हिमाचल के मैक्लोडगंज में रहते थे। शुरूआती जांच में इस बात का पता चला है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है।साल 1998 में आसिफ ने फिल्म वो अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। आसिफ बसरा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। आसिफ ह्यवन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबईह्ण में इमरान हाशिमी के पिता का रोल प्ले किया था। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरा थे। वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.