Tokyo Olympics:मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, सिल्वर मेडल हासिल

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक का दूसरा दिन भारत के लिहाज से काफी शानदार रहा। भारत ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत की मीराबाई चानू ने देश का परचम लहराते हुए 49 किलोग्राम के प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आज पुरुष हॉकी मुकाबले में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को हराया है जबकि मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस के एकल मुकाबले को जीत लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.