ज़हरीली शराब पीने से16 लोगों की मौत

पटना। बिहार में ज़हरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई । मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया और रामनगर प्रखंड क्षेत्र की है। शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत की खबर थी जिनमें से 6 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगह छापामारी की है और 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।ज़िलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि हमें जांच में पता चला कि गांव में एक व्यक्ति शराब बनाता है। हमने कुछ गिरफ़्तारी भी की हैं। हमने वहां मेडिकल टीमें लगा दी हैं। मामले में जांच जारी है। जांच चल रही है। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.