सिद्धू को पंजाब में कांग्रेस इकाई का प्रमुख बनाया जा सकता है

चंडीगढ़। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मिलने के बाद कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिया गया कोई भी फैसला मान्य होगा। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में मतभेद की वजह से पंजाब कांग्रेस में बढ़े तनाव के बीच रावत चंडीगढ़ गए हैं। ऐसी अटकलें हैं सिद्धू को पंजाब में कांग्रेस इकाई का प्रमुख बनाया जा सकता है। रावत हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचे और वहां से सीधे मुख्यमंत्री के मोहाली स्थित फार्म हाउस गए।इससे एक दिन पहले अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से नवजोत सिंह सिद्धू को महत्वपूर्ण पद देने को लेकर आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा था।
रावत की यह यात्रा अमरिंदर सिंह को मनाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू (जाट सिख) को राज्य में पार्टी का प्रमुख बनाए जाने से हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता खफा हो सकते हैं और इससे 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं का नुक़सान पहुंच सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.