सीएम तीरथ सिंह रावत को सौंपे 40 आक्सीजन कंसटेटर

मुख्यमंत्री ने इंडसइंड बैंक एवं पंचायती राज के इस पहल को सराहा

देहरादून। इंडसइंड बैंक एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 40 ऑक्सीजन कन्सटेटर राज्य सरकार को भेंट किये गये। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सचिव पंचायतीराज एवं बैंक के स्टेट हेड द्वारा ऑक्सीजन कन्सटेटर भेंट किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह राव कहा कि बैंक और पंचायतीराज विभाग की यह सराहनीय पहल है। इससे राज्य में कोविड से पीड़ित मरीजों को बेहतर सुविधा मिल पायेगी, इसके लिए उन्होने बैंक और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर सचिव पंचायतीराज एचसीसेमवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड से निजात पाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में बैंक और पंचायतीराज विभाग द्वारा राज्य सरकार को ऑक्सीजन कन्सटेटर भेंट किये गये हैं ताकि प्रभावितों को मिल सके।

इंडसइंड बैंक के स्टेट हैड सन्दीप सेमवाल ने बताया कि बैंक द्वारा सीएसआर के तहत ऑक्सीजन कन्सटेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाये गये हैं। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी जीतन्द्र रावत, आकांशा विजल्वाण, आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.