After Header-1

उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: गाजियाबाद सहकारी बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गाजियाबाद जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक हरि प्रकाश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हापुड़ शाखा के प्रबंधक अग्रवाल ने 28 छात्रों की छात्रवृत्ति की धनराशि बिना सत्यापन के मोनाड यूनिवर्सिटी के खाते में स्थानांतरित कर दी।

इस मामले में आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नैनीताल जनपद के भीमताल थाना में वर्ष 2019 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मोनाड यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलपति, रजिस्ट्रार समेत अन्य पदाधिकारियों व तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला के अलावा गाजियाबाद जिला सहकारी बैंक के हापुड़ शाखा के तत्कालीन प्रबंधक अग्रवाल पर आपराधिक षड्यंत्र कर छात्रवृत्ति घोटाले के 2063000 रुपये के धन का गबन का आरोप है। लालकुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि इस मामले में अभी तक नौ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अभी विवेचना जारी है। अभी और आरोपियों पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़े-उत्तराखंड : कोविड कर्फ्यू 22 जून तक बढ़ा, 22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू

यह भी पढ़े- छुट्टी में घर आया जवान शारदा नहर में बहा, खोज में जुटी पुलिस

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.