After Header-1

कमला हैरिस ने मोदी से की बात, अमेरिका बनाएगा भारत में कोविड का टीका 

नयी दिल्ली। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन करके सूचित किया है कि उनका देश कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत समेत अनेक देशों में टीका उत्पादन की रणनीति पर काम कर रहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार सुश्री हैरिस ने गुरुवार की रात में हुई इस बातचीत में श्री मोदी को बताया कि अमेरिका ने वैश्विक वैक्सीन शेयंरिंग रणनीति के तहत कोविड के टीके के अन्य देशों में उत्पादन करने की योजना बनायी है जिनमें भारत भी शामिल है।

मोदी ने अमेरिका के इस निर्णय तथा अमेरिका सरकार, कारोबारी समूहों एवं प्रवासी समुदाय द्वारा हाल में भारत की दी गयी सहायता के लिए सुश्री हैरिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों नेताओं ने टीका उत्पादन सहित अमेरिका एवं भारत के बीच स्वास्थ्य सप्लाई चेन को मजबूत करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

उन्होंने इस महामारी के मानव स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए क्वाड वैक्सीन इनीशिएटिव तथा भारत अमेरिकी साझीदारी की संभावनाओं एवं क्षमता पर भी चर्चा की।  मोदी ने आशा व्यक्त की कि वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य सामान्य होते ही उन्हें सुश्री हैरिस का भारत में स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.