फिल्म प्रेम कहानी जल्द होगी शुरू ,एक बार फिर साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया

 मुंबई। फिल्म गली बॉय से धूम मचाने वाले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। चर्चा है कि बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर और आलिया की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म का नाम ‘प्रेम कहानी’ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने कहानी और डायलॉग को लिख कर पूरा कर लिया है।इस फिल्म के साथ करण चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने वाले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता रिलेटेड टाइटल की तलाश में थे और तभी उनको प्रेम कहानी नाम पसंद आया। फिल्म पूरी तरह से दो अपोजिट किरदारों की लव स्टोरी है। इसमें दर्शकों को पुराने करण जौहर की एक झलक देखने को मिलेगी। वहीं बड़े-बड़े सेट रोमांस में डूबे हीरो- हिरोइन, फॉरेन लोकेशन देखने के लिए एक बार फिर तैयार हो जाइए जिसके लिए करण जौहर को जाना जाता है।

फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। सेट डिजाइंनिंग और अन्य पहलुओं का सब काम प्रोग्रेस में है। म्यूजिक सेंट की शुरुआत हो चुकी है यह एक रोमांटिक गाथा होगा। इसमें दर्शकों को अच्छा संगीत सुनने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.