यूपी : गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट, 8 की मैत, दो मकान क्षतिग्रस्त

गोंडा।यूपी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में अचानक सिलेंडर के फटने  से दो घर जमींदोज हो गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है है जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोंडा के एसपी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि14 लोगों को अभीतक घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है।

मौके पर पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। दअरसल थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरी पुरवा मजरे में नुरूल हसन के घर में अचानक विस्फोट हुआ और बगल में फकीरे का घर भी जमींदोज हो गया। कुल मिलाकर 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए।विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया।

जिसके बाद मलबे से आठ लोगों के शवों को निकाला गया है। एसपी और उप जिलाधिकारी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन विस्फोट का जो स्तर है उससे कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.