कोरोना संकट : मदद के लिये आगे आये अक्षय-ट्विंकल खन्ना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कोरोना संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं और उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने के साथ ही कोरोना पीडितों की सहायता के लिये एक करोड़ रुपए भी जुटाये है।

कोरोना संकट के समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बार फिर से कोरोना काल में पीड़तिों की मदद के लिए आगे आए हैं।ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।

ट्विंकल खन्ना खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक मैसेज भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि ‘धन्यवाद! आप सभी सहायता से हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। इंडियन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने के लिए एक करोड़ रुपए जुटाए हैं।

ट्विंकल ने कैप्शन में लिखते हुए बताया है कि ‘आप सभी का धन्यवाद जो आपने फंड जुटाने में मदद की। जहां जरूरत थी वहं तक हमने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेजने में पूरी तरह से सफल हुए हैं।ट्विंकलने कहा कि वह अपडेट पोस्ट कर जानकारी देती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.