काशी विश्वनाथ धाम का जर्जर भवन गिरा, 2 की मौत, 6 घायल

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में जर्जर भवन गिरने से शहर में अफरातफरी मच गई है। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए जबकि 2 की मौत हो गई है। घायलों का शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ कॉरिडोर में काम करने वाले ये मजदूर जर्जर मकान में अस्थायी तरीके से रहते थे। अचानक मकान भरभरा कर गया, जिसके मलबे में सभी मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.