सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-मुरीसेमर मुख्य मार्ग पर यहां महदेईया में मां नगीना शाही कॉलेज के निकट हुई सड़क दुर्घटना में नंदेश उरांव 21 वर्ष नामक एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब 9 बजे की है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव का रहने वाला है।  घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार नंदेश उरांव अपने साथी के साथ बाईक से यूपी के रॉबट्सगंज जा रहा था। इसी बीच मां नगीना शाही कॉलेज के निकट पीछे से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिये गढ़वा भेज दिया है। वहीं ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.