एक जून तक बढ़ा बिहार में लॉकडाउन, जारी रहेंगी पाबंदियां

पटना। बिहार में लॉकडाउन को अब 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

बिहार में लॉकडाउन का दिख रहा है असर

रविवार को बिहार में कोरोना के महज 4 हजार नए मामले सामने आए थे, जबकि 8 हजार से अधिक लोग ठीक हुए थे। हालांकि, मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है।  रविवार को 107 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवाए थे।  हालांकि, कोरोना संक्रमण की दर रविवार को तीन फीसदी पर पहुंच गई।बिहार सरकार की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 1 लाख 32 हजार 590 सैंपल की कोरोना जांच की गई। 24 घंटे में ही संक्रमण दर में 0.1 फीसदी की कमी हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.