टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों और शौचालयों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किश्त के रूप में 59.26 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है। वहीं, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक की ग्रामसभा बड़ोला के उरमण तोक में बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए 36.19 लाख रुपये तथा डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 39.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गटघोरगाड़ी नौलिंग मेला स्थल के निर्माण के लिए 79.49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें पहली किश्त के तौर पर 47.69 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी पुल से ग्रामसभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग के निर्माण के लिए 29.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किश्त 56.18 लाख रुपये होगी।
चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा स्थित ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 58.26 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।
मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।

