After Header-1

धामी सरकार का विकास पर बड़ा फैसला, उत्तराखंड के इन जिलों को मिले 17.75 करोड़ रुपये

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत विभिन्न जनपदों के विधानसभा क्षेत्रों में 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से सड़कों का निर्माण, मंदिरों और ऐतिहासिक मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला निर्माण, पेयजल सुविधा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों और शौचालयों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किश्त के रूप में 59.26 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है। वहीं, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक की ग्रामसभा बड़ोला के उरमण तोक में बिन्सर देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए 36.19 लाख रुपये तथा डागर शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 39.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम गटघोरगाड़ी नौलिंग मेला स्थल के निर्माण के लिए 79.49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें पहली किश्त के तौर पर 47.69 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी पुल से ग्रामसभा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग के निर्माण के लिए 29.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किश्त 56.18 लाख रुपये होगी।

चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा स्थित ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 58.26 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.