देहरादून। राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।
