मुंबई। दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में शनिवार को नया कानूनी घटनाक्रम सामने आया। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस दिया। नोटिस को लेकर सतीश सालियान अपने वकील नीलेश ओझा के साथ मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के आवास मातोश्री पहुंचे। बाद में आदित्य ठाकरे के कानूनी प्रतिनिधियों ने नोटिस से जुड़े दस्तावेज स्वीकार कर लिए।
रिपोर्टों के मुताबिक, नोटिस में आदित्य ठाकरे की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई है। सतीश सालियान का आरोप है कि इन बयानों से उनके और उनके परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। नोटिस में कथित बयानों को वापस लेने, माफी मांगने और 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। ठाकरे को इन मांगों पर जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिए जाने की बात सामने आई है।
सतीश सालियान और उनके वकील के मातोश्री पहुंचने के दौरान वहां समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। इस वजह से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी। वकील के अनुसार, उनका उद्देश्य नोटिस को कानूनी रूप से तामील कराना था। बाद में ठाकरे के वकीलों द्वारा दस्तावेज स्वीकार किए जाने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई।
दिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी। वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। मामले की शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला माना था और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। बाद में दिशा के पिता ने जांच को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया। हालिया घटनाक्रम में सीबीआई जांच भी शुरू हुई है।
आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान को जानने या उनसे मिलने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने मामले को लेकर अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। ऐसे में 500 करोड़ रुपये के मानहा नि नो टि स के द यह मामला एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।