भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंधाना ने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
मंधाना ने अब तक 176 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 4751 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। इस तरह वह कुल 40 बार 50 से अधिक रन बनाने में सफल रही हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4231 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और 32 अर्धशतक हैं। यानी रोहित कुल 37 बार 50 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
अब स्मृति मंधाना की नजर भारतीय क्रिकेट के एक और बड़े रिकॉर्ड पर है। भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वह कुल 39 बार 50 से अधिक रन बना चुके हैं।
मंधाना को विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए अब एक और और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो अर्धशतक की जरूरत है। उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह उपलब्धि ज्यादा दूर नजर नहीं आ रही है।
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों की सूची में विराट कोहली 39 के साथ शीर्ष पर हैं। स्मृति मंधाना 38 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 37, सूर्यकुमार यादव 29, केएल राहुल 24, शेफाली वर्मा 21 और हरमनप्रीत कौर 19 बार 50 से अधिक रन बना चुकी हैं।