डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के लिए देहरादून पहुंचे गए हैं। राहुल गांधी हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे, यहां से वे कांग्रेस के दिवंगत नेता अमर मेहता के घर गए, जहां पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मेहता की कल कार्यक्रम स्थल पर एक हादसे में मौत हो गई थी। इसी कारण राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ। पहले वे शाम 5 बजे आने वाले थे,फिर उनके आने का समय दोपहर 1.30 बजे तय हुआ। वे शाम 5 बजे बन्नू कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे । कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के अनुसार 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।अभी देहरादून में बारिश हो रही है। जिसके कारण छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हुई है।बारिश के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ है।छात्र बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।देहरादून में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भी की हैं। बैठक के बाद राहुल गांधी तय समय से छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे। कल शाम बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट की एक लोहे की रॉड गिरने से 65 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता की मौत हो गई थी। इसी दौरान राहुल ने हुमेरा नाम की एक बच्ची से भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कहा अमर मेहता का असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना एवं मजबूती से खड़ा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत उत्तराखंड के सभी बड़े पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी को श्री बदरीनाथ जी की पारंपरिक भोजपत्र माला भेंट कीपौड़ी से भी कई छात्र राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून के पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हैं।पूर्व छात्र सिंह आस्कर रावत ने बताया कि राहुल गांधी जगह-जगह छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं।उन्होंने कहा जिस तरह से लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, उसके खिलाफ राहुल गांधी निरंतर सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। आज कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे सभी छात्र उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।राहुल गांधी का स्वागत करने वालो में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रीतम सिंह,श्रीगोपाल नारसन आदि शामिल है।