बलूनी के विशेष प्रयासों से ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर देहरादून पहुंचा

देहरादूनः  राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों से आज ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर देहरादून पहुंच गए हैं। इन्हें मांग के आधार पर जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। सांसद बलूनी ने अपने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से गुजरात से ऑक्सीजन सिलेंडर का एक ट्रक मंगवाया था।

जो आज देहरादून पहुंचा है। इसे जिला प्रशासन के सुपुर्द किया गया है। इस ट्रक में ऑक्सीजन के 100 बड़े सिलेंडर हैं जिन्हें जरूरतमंदों को दिया जाएगा। सांसद बलूनी ने कहा है कि वे राज्य के लिए आगे भी और सिलेंडर की व्यवस्था के प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.