After Header-1

उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति—एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आगमन पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्रीगण एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। सभी ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है, जिससे राज्य के विकास और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकारी स्तर पर इस दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं, जिससे आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.