बूथ मजबूत तो जीत पक्की! प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दिया गया खास मंत्र

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केदारनगर मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत छठे सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला में उन्होंने बूथ प्रबंधन को संगठन की सफलता की रीढ़ बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की आधारशिला होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सचिन गुप्ता ने संगठन के विस्तार, मजबूती और प्रभावी कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने से संगठन और अधिक सशक्त बन सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.