After Header-1

लीची बाग में चेकिंग के दौरान भागने लगी महिला, तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

देहरादून। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान लीची बाग माल रोड क्षेत्र में संदिग्ध रूप से खड़ी एक महिला को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी साहनी पत्नी बेजू साहनी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.