After Header-1

एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत पर ली अपडेट

ऋषिकेश।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से विस्तृत बातचीत कर उनकी वर्तमान स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मंत्री के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राज्य सरकार की ओर से अपने वरिष्ठ मंत्रियों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.