जनरल बिपिन रावत की जयंती पर भावुक हुए सीएम धामी, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  Pushkar Singh Dhami  ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और पद्म विभूषण से सम्मानित Bipin Rawat की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। वे अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सच्ची राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका सैन्य नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के गौरव जनरल रावत का जीवन देशभक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिसे हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.